19 व 20 मई को भारी वर्षा की चेतावनी

Mandi Others

DNN मंडी

17 मई। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 19 व 20 मई, 2021 को मंडी जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है । उन्होंने भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते सभी नागरिकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक उंचाई और निम्न तापमान वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं ।
उन्होंने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे अधिक से अधिक लोगों तक इस संदेश को पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके ।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा/घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें ।

News Archives

Latest News