19 नवंबर को फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

Others Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा इसी बीच 19 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना भी जताई जा रही है। यह संभावना मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जताई है। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 5.7, सुंदरनगर 4.9, भुंतर 4.1, कल्पा माइनस 0.5, धर्मशाला 8.4, ऊना 9.6, नाहन 14.3, केलांग माइनस 6.9, पालमपुर 7.0, सोलन 5.4, मनाली 2.0, कांगड़ा 9.5, मंडी 6.7, बिलासपुर 12.0, हमीरपुर 8.6, चंबा 6.0, डलहौजी 6.8, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 3.8, कुकुमसेरी माइनस 6.5, रिकांगपिओ 2.0 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

News Archives

Latest News