भारतीय पंचांग
19 अक्टूबर 2018
विक्रमी संवत- 2075 विरोधकृत नामक संवत्सर
शक संवत –1940
अयन—दक्षिणायन
ऋतु–शरद ऋतु
सौर मास-कार्तिक
सौरप्रविष्टा 3 मिति
वार -शुक्रवार
पक्ष – आश्विन शुक्लपक्ष
तिथि -दशमी 17बजकर57:तक तत्पश्चात एकादशीतिथि
नक्षत्र–धनिष्ठा 27बजकर23 तक
योग-शूल 10 बचकर 41 मिनट
करण- गरज
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय 06:23
चंद्रोदय 14:52
सूर्यास्त 17:50
सूर्य राशि तुला
चंद्र राशि -मकर 14बजकर1मि तक तत्पश्चात कुम्भ
19 अक्टूबर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:39 से 12:29तक
राहुकाल 10:40-12:06तक
राशिफल 19अक्टूबर
मेष राशि: यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम शुरु होने में विलंब हो सकता है। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
वृषभ राशि: समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। शाम के समय में यात्रा न करें।
मिथुन राशि: समय अनुकूल नहीं है, निवेश करने से बचें। धैर्य से कार्य का संपादन करते रहें, रूके हुए कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि: समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते है।
सिंह राशि: अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे, कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
कन्या राशि: दिन की शुरुआत में व्यस्तता पूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
तुला राशि: आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबन्धों का लाभ मिलेगा, न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि: कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी, धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
धनु राशि: काम बहूत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें, धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।
मकर राशि: स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ो का आदर करें। संतान सुख संभव है, वाहन खरीदने का मन होगा।
कुंभ राशि: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। यात्रा सफल रहेगी, शुभ कायों में व्यय होगा।
मीन राशि: साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी, धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे, यात्रा सफल रहेगी।
संपादक-आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश
संपर्क सूत्र 94184 96281















