DNN बिलासपुर
16 दिसम्बर। विद्युत उप मण्डल बिलासपुर न0 1 सहायक अधिशाषी अभियन्ता शमशेर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसम्बर को अनुभाग पंजगाई व छडोल में टहनियों की कांट-छांट के कार्य के कारण तथा जबली अनुभाग में लकड़ी के पोलों को बदलने का कार्य करने के कारण 18 दिसम्बर को धोन कोठी, रोपा, बगौण, मण्डी मानवा, न्याइ सारली, जामली, तुन्हू, कल्लर, पट्टा, साई ब्रहमणा, साई कनैता, कचैली, नैरी में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।















