DNN सोलन
12 अगस्त राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में आज 51-नालागढ़ व 52-दून विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के पूर्व निरीक्षण के लिए नियुक्त अभिहित अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों व सुपरवाइजरों द्वारा पुनरीक्षण पूर्वाभ्यास प्रदान किया गया।
पुनरीक्षण पूर्वाभ्यास में 213 अभी ही अधिकारियों, 213 बूथ लेवल अधिकारियों व 21 सुपरवाइजर ने भाग लिया।
परीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार निर्वाचन नालागढ़ गोपीचंद डोगरा ने बताया कि यह पुनरीक्षण एक अक्टूबर 2022 के आधार पर किया जा रहा है। ऐसे मतदाता जिन्होंने एक अक्टूबर 2022 तक 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर ली है वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन अपने नजदीकी मतदान केंद्र या नियुक्ति अभिहित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मृत्यु, विवाह, स्थान त्याग व धोरे पंजीकरण की अवस्था में फार्म-7 भरकर मतदाता सूची से हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फार्म-8 भर कर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह सभी दावे व आक्षेप 16 अगस्त, 2022 से 11 सितंबर 2022 तक अभिहित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह दावे सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के समक्ष भी प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 27 व 28 अगस्त, 2022 और 3 व 4 सितंबर, 2022 को भी विशेष अभियान के दौरान मतदान केंद्र पर दावे व आपेक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
नायब तहसीलदार निर्वाचन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता के आधार को मतदाता सूची से जोड़े जाने का भी कार्यक्रम एक अगस्त, 2022 से चलाया जा रहा है ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाया जा सके।
उन्होंने सभी पत्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का आग्रह किया ताकि मतदान के लिए अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे सकें।
-0-














