18 मई को जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक

Himachal News Others Solan
DNN सोलन
11 मई सचिव जिला परिषद रमेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक 18 मई को प्रातः 11.00 बजे जिला परिषद भवन सपरुन-सोलन में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि, आय-व्यय की समीक्षा, अनुमोदन, जिला परिषद सदस्यों से प्राप्त नए मदों पर चर्चा के अतिरिक्त 15वें वित्तायोग के अंतर्गत जिला परिषद मद से स्वीकृत कार्य योजना की समीक्षा भी की जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों से बैठक में निर्धारित समय व स्थान पर भाग लेने का आग्रह किया है

News Archives

Latest News