Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 17 मई, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक झाड़माजरी बस स्टैंड, शिवालिक नगर सेक्टर-2 व 3, बी.बी.एन.डी.ए. कॉलोनी, होटल आशीष, लाज मोटर, होटल अभिलाषी, ऋषि अपार्टमेन्ट, हिल व्यू, श्याम विहार कॉलोनी, डोगरावाला, ऑलम्पिक चौक, सनसिटी, बद्दी बैरियर, स्वराजमाजरा, सिक्का होटल, लक्कड़ डिपू आदि क्षेत्रों तथा इन क्षेत्रों और फीडरों की औद्योगिक इकाईयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।















