17 को बल्ह के छातडू में होगा ‘‘सरकार गांव के द्वार’’ कार्यक्रम

Himachal News Mandi Others

DNN मंड

16 जनवरी। मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के छातडू में 17 जनवरी  को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ठाकुर के बजाए अब आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा करेंगे।
‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की कड़ी में 18 जनवरी को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह दं्रग विधानसभा क्षेत्र के टकोली में, 19 जनवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार करसोग विधानसभा क्षेत्र के बखरोट में तथा 20 जनवरी को नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घरोट के बरोहकड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं 21 जनवरी को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सराज विधानसभा क्षेत्र के कल्हणी में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।

News Archives

Latest News