17 नवम्बर को बिद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Others Una
DNN मंडी
15 नवम्बर । विद्युत अनुभाग जेल रोड़ के तहत आने वाले क्षेत्रों में 17 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । 17 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विभाग द्वारा 11 केवी जेल रोड़ की मरम्मत का कार्य किया जायेगा । यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल मंडी-1 उत्तम चंद ने दी । उन्होंने बताया कि क्षेत्र के टारना, पैलस, सन्यारढ़ी, जल शक्ति विभाग कार्यालय, दूरदर्शन कार्यालय, परिधि गृह, डाईट, स्कूल बाजार, सुहड़ा मुहल्ला, अस्पताल रोड़ आदि क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी ।उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ।

Latest News