DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को 11 केवी हिमाचल कंडक्टर फीडर की विद्युत आपूर्ति फोरलेन कार्य के दृष्टिगत बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने बताया कि इसके दृष्टिगत इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों हाउसिंग बोर्ड फेज-1, हाउसिंग बोर्ड फेज-2, सपरून पोस्ट आॅफिस, सुगंधा अपार्टमेंट, देहूंघाट, तथा राधा स्वामी व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















