16 व 18 अक्तूबर कोे रहेगी बिजली बन्द

Kangra Others
DNN धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत उपमंडल सिद्वपुर के सहायक अभियंता सुरेश कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अक्तूबर को 11 केबी बरवाला फीडर तथा 18 अक्तूबर को 11 केबी खनियारा फीडर की विद्युत लाईनों के उचित रख-रखाव व मरम्मत कार्य के चलते 16 व 18 अक्तूबर को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
                उन्होंने बताया कि इस दौरान 16 अक्तूबर को बरवाला फीडर के तहत् आने वाले गांव तपोवन, रसां, बरवाला और झियोल तथा 18 अक्तूबर को खनियारा फीडर के तहत् आने वाले गांव सिद्धपुर, शिक्षा बोर्ड कलोनी, नोरब्लिंगा, मोहली, केन्द्रीय यूनिवर्सिटी मोहली, सोकणी-दा-कोट, टिल्लू, रक्कड़, खनियारा, पटोला, थाथरी, थेड़ तथा नड्डी इत्यादि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News