16 दवाइयों के सैंपल हुए फेल, प्रदेश की छवि को नुक्सान

Baddi + Doon Himachal News Others

DNN बद्दी

हिमाचल 16 दवाओं के सैंपल हो गए हैं। केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रक संगठन (सी.डी.एस.सी.ओ.) ने मार्च का माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है। देश में कुल 42 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जिनमें से 16 दवाओं का उत्पादन हिमाचल में हुआ है। यहां बन रहीं दवाओं के बार-बार सैंपल फेल होने से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की छवि को नुक्सान हो रहा है।
प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बी.बी.एन. में 9, कालांअब की 3, पावंटा साहिब 2 व नूरपुर तथा संसारपुर टैरेस की 1-1 दवा का सैंपल फेल हुआ है। इनमें मैसर्ज साइम्बोसिज फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड इू्रकोनाजोल का बैच नम्बर एस.ओ.सी. 560डी, मैसर्ज सार बायोटैक बद्दी की फ्लूटिकासोन क्रीम का बैच नम्बर 01,  मैसर्ज ओस्कर रैमेडीज कालाअम्ब की हाईड्रोक्सीक्लोराक्यून सल्फेट का बैच नम्बर टी-1707-019, मैसर्ज मून माक्र्स फार्मास्यूटिकल नूरपुर की एमोक्सीलिन एंड पोटाशियम (मूनक्लेव 625) का बैच नम्बर 171202, मैसर्ज सिपला लिमिटेड की बर्न हील क्रीम का बैच नम्बर पी 6290, मैसर्ज थीयोन फार्मास्यूटिकल नालागढ़ की एमोक्सीलिन एंड पोटाशियम का बैच नम्बर बी.टी 170289, मैसर्ज जी लैबारेटरीज की एम्कोसीलिन ओरल सस्पैंशन का बैच नम्बर 716-154, मैसर्ज ओरिसन फार्मा इंटनैशनल कालाअंम्ब की सैफक्सीम 100 ओरल सस्पेंशन का बैच नम्बर डी 1402, मैसर्ज मैडीपोल फार्मास्यूटिकल इंडिया मोक्सीपोल 125 डी.टी का बैच नम्बर टी.ए.एक्स.डी -011, मैसर्ज जी लैबारेटरीज की एम्कोसीलिन ओरल सस्पेंशन का बैच नम्बर 717-43, जी.एन.बी. मैडीका लैब नालागढ़ रोक्सीम 200 का बैच नम्बर टी.जे. 17-01, मैसर्ज सी.एम.जी. बायोटैक प्राइवेट लिमिटेड की गोपरील 2.5 का बैच नम्बर सी.टी.016819, मैसर्ज एफी पेरैंटरल बद्दी की नीकोविन 5 का बैच नम्बर पी.जी.टी. 4636, मैसर्ज स्कोट इडील फार्मा झाड़माजरी की ओंडैंनस्ट्रॉन इंजैक्शन का बैच नम्बर ए.आई7061, मैसर्ज स्कोट इडील फार्मा झाड़माजरी की ओंडैंनस्ट्रान इंजैक्शन का बैच नम्बर ए.आई ए.आई 7176 व मैसर्ज मैडीपोल फार्मास्यूटिकल बद्दी की क्लोट्रिमाजोल क्रीम 1 प्रतिशत का बैच नम्बर 34 का सैंपल फेल हुआ है।  राज्य ड्रग नियंत्रक बद्दी नवनीत मारवाह ने बताया कि सी.डी.एस.ओ. द्वारा जारी किए गए ड्रग अलर्ट में प्रदेश में बनी 16 दवाओं के सैंपल फेल हुए हंै। जिन उद्योगों की दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में ड्रग विभाग काफी सख्त है। पिछले महीने जिन उद्योगों के सैंपल फेल हुए थे, उनके लाइसैंस निलंबित कर दिए थे।

 

News Archives

Latest News