16 क्विंटल तांबे की तार चोरी

Crime Nalagarh

डीएनएन नालागढ़
नालागढ़ के खरूणी में एक कंपनी से 16 क्विंटल तांबे की तार चोरी हो गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फैक्टरी के संचालक पितांबर सैणी ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी कंपनी से चोरों ने फैक्टरी का गेट तोड़ 16 क्विंटल तांबे की तार चोरी कर ली। इसकी कीमत लाखों में है। एसपी राहुल नाथ ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है

News Archives

Latest News