DNN सोलन
14 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र नालागढ़ के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता रंजीत ठाकुर ने दी।
रंजीत ठाकुर ने कहा कि 16 अक्तूबर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 02.00 बजे तक चोकीवाला, सल्लेवाल, सनेड, भाटियां, कंगनवाल, राजपुरा, रडयाली आदि एवं औद्योगिक इकाइयां एक्मे, इम्माकुलेस, बोर्कर, वाल्लस फार्मा, राधा माधव, ग्लेनमार्क, एलोफिक, अर्यंवेदा आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र मंझोली से संचालित 11 के.वी. ढेरोवाल नम्बर 02 की मुरम्मत के दृष्टित प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक नाथू प्लास्सी, बहराम, पुर, तेलीवाल, घिहर आदि एवं औद्योगिक इकाइयां सुपर फ्रीज़, बंसल, जनरेशन, ग्रीन हॉक, शारदा इंडस्ट्री, सैनी स्टोन क्रेशर, बरसन स्टोन क्रेशर आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उप मण्डल नालागढ़ नम्बर-02 के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अक्तूबर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से 06.00 बजे तक किरपालपुर, किरपालपुर कॉलोनी आदि एवं औद्योगिक इकाइयां हिमालयन गोल्डन, जे.बी., जे.बी. कंडक्टर, जगजीत फ्रोजेन फूड्स, इको इंडस्ट्रीज आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।















