16 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

14 मार्च  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शूलिनी माता मन्दिर के नए द्वार के निर्माण के दृष्टिगत 16 मार्च, 2022 को सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी।विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत 16 मार्च, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक चैक बाजार, गंज बाजार, मोहन काॅलोनी, मां शूलिनी मन्दिर क्षेत्र, शिल्ली मार्ग, लोक निर्माण विभाग वृत्त कार्यालय, दुर्गा क्लब, क्षेत्रीय अस्पताल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
..

News Archives

Latest News