DNN कुल्लू ब्यूरो
16 नवम्बर। निर्वाचक रजिष्ट्रकरण अधिकारी अमित गुलेरिया ने सूचित किया है कि 23-कुल्लू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है। यह नामावली निरीक्षण के लिए उनके कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालय तथा मतदान केन्द्र में उपलब्ध करवाई गई है। अमित गुलेरिया ने कहा कि निर्वाचक नामावली प्रथम जनवरी, 2021 को अर्हक तिथि मानते हुए तैयार की गई है। नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने के लिए कोई दावा अथवा आक्षेप हो तो 15 दिसम्बर, 2020 तक या इससे पूर्व प्रारूप 6,7 व 8 में भरकर दाखिल किए जा सकते हैं। दावे अथवा आक्षेप एसडीएम कुल्लू के कार्यालय में या संबंधित तहसील कार्यालय अथवा मतदान केन्द्र में अभिहित अधिकारी के समक्ष पेश करने को कहा गया है।















