15 जनवरी तक कर सकते हैं रूट परमिट संशोधन के लिये आवेदन: आरटीओ

Kangra Others
DNN धर्मशाला
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ0 विशाल शर्मा ने जानकारी दी है कि रूट परमिट में संशोधन करवाने के इच्छुक ट्रांस्पोर्टर अपने आवेदन 15 जनवरी तक उनके कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो टांस्पोर्टर संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र कार्यालय में दे चुके है, उन्हें भी संशोधित प्रपत्र पर दोबारा अपना प्रार्थना पत्र जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि पुराने प्रपत्र पर कोई भी प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। डॉ शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 23 जनवरी को प्रस्तावित है, जिसमें इन आवेदनों पर विचार किया जायेगा।

News Archives

Latest News