15-16 जुलाई को मंडी शहर पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

12 जुलाई। 15 जुलाई 2022 को वहाव पेयजल योजना की मुख्य पाईप लाईन व शुद्वीकरण सयंत्रों की सफाई का कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जिस कारण 15 व 16 जुलाई को मंडी शहर के विभिन्न वार्डो में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी । यह जानकारी सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, उपमंडल नम्बर-एक, मंडी, भानु प्रताप सिंह पठानिया ने देते हुए पेयजल उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे पानी का उपयोग अति जरूरी कार्यो के लिए ही करके विभाग का सहयोग करें

News Archives

Latest News