DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो
विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता जितेन्द्र प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल चड़ी के अन्तर्गत आने वाले गांव चड़ी, डढम्ब, डडियाला, ठारू, भटेच्छ, टुन्डु, वण्डी, कलियाड़ा, मैंटी, ओडर, घेरा, करेरी, भित्तलू, खड़ी-वही, चमियारा इत्यादि के उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपने बिजली के बकाया बिल जमा नहीं करवाए हैं, वे 15 जुलाई से पहले अपने बिजली के बिल जमा करवा दें। उन्होंने बताया कि ऐसा न करने की स्थिति में बिना किसी नोटिस के इन क्षेत्रों की बिजली काट दी जाएगी।















