15 अक्टूबर का पंचांग / राशिफल

Religious Sirmaur

आज का पंचांग 15 अक्टूबर2018
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–शरद ऋतु
मास–आश्विन
वार –सोमवार
पक्ष —शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी 8:5तक तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र –मूल 15:34तक
करण तैतिल
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
सूर्योदय –06:21
चंद्रोदय –11:07
सूर्यास्त —17:51
सूर्य राशि कन्या
चंद्र राशि वृश्चिक
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
15 अक्टूबर 2018 शुभ मुहूर्त
🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵🏵
अभिजित मुहूर्त 11:44:01 से 12:30:09 तक
राहुकाल 7:39से9:15तक

आज का राशिफल
🏵🏵🏵🏵🏵🏵
मेष राशि:
अपने विचारों पर अंकुश रखें, संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।
वृषभ राशि:
आप के किये कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें, चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है। हनुमान जी महाराज को चोला अर्पण करें कार्य सिद्ध होंगे।
मिथुन राशि:
कार्य स्थल पर अकारण तनाव संभव है, यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा, धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है, राजकार्य से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क राशि:
लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा, निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। मन में किसी प्रकार का संकोच है।
सिंह राशि:
अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा, हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी, यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
कन्या राशि:
अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें, व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें, संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद संभव है।
तुला राशि:
दिन की शुरुआत प्रश्ननाता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा, यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा, निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक राशि:
व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता स्वास्थ में बदलाव होगा।
धनु राशि: गृह क्लेश को टालें। अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी, यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है, धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
मकर राशि:
प्रे म-प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें, कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।
कुंभ राशि :
मानसिक शांति मिलेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी, अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे, प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख मिलेगा व संतान सुख संभव है।
मीन राशि:
धर्मिक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे, संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी, शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख संभव है।
संपादक–आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्णपदक प्राप्त शिव शक्ति ज्योतिषकेंद्र पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश संपर्क सूत्र–् 9418496281

News Archives

Latest News