14 से 16 जून तक मंडी जिला में मौसम खराब रहने का  पूर्वानुमान

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

14 जून।  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया  कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला  द्वारा मंडी जिला के कई स्थानों पर 14 जून से 16 जून तक वर्षा, तेज हवाएं एवं बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। इस कारण उन्होंने  पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों से 14 जून से 16 जून तक अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर ं जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में पर सुरक्षित रहने  का आग्रह किया है।
उपायुक्त ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान वह अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाए रखें।
आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक  जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 1905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News