DNN चंबा
06 नवंबर। जिला मुख्यालय की समीपवर्ती पंचायत के रजेरा अधीन गांव टिकरा में 14 वर्षीय लड़की की दुपट्टे से झूला झूलते समय फंदा लगने से मौत हो गई है। वहीं इस दिशा में सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौर हो कि गांव टिकरा निवासी
स्नोहा (14) पुत्री विशन दास खेतों में दुप्पटे का झूला बनाकर झूल रही थी कि अचानक दुप्पटे का झूला उसके गले में फंस गया और दम घुटने से वह बेसुध हो गई। वहीं परिजनों ने जब बेटी को झूले पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज एवं चिकित्सालय चंबा पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अरूल कुमार ने सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। जबकि थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस द्वारा जांच में घटनास्थल से कई जरूरी साक्ष्य भी जुटाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। जबकि मृतका का शव पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को संस्कार के लिए सौंप दिया है।















