14 वर्षीय लड़की को साँप ने काटा इलाज के दौरान हुई मौत

Himachal News Others Solan
DNN कंडाघाट
29 अगस्त। कंडाघाट (Kandaghat) के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत सेंज में एक 14 वर्षीय लड़की को साँप द्वारा काटने के बाद आईजीएमसी शिमला (Igmc Shimla) अस्पताल में  जिन्दी और मौत की लड़ाई लड़ रही लड़की ने  मौत को गले लगा लिया वही उक्त लड़की का दाह सस्कार रविवार को अश्वनी खड्ड के किनारे किया गया।
बता दे कि बीते कल सेंज पँचायत के कोटला गांव में रहने वाली 14 वर्षीय नितिका जब अपने परिवार के साथ रात्रि को सोई हुई थी तो रात्रि करीब 4 बजे उसे किसी चीज द्वारा पाव में काटा गया जब लड़की ने जोर की चीख मारी तो परिवार के सदस्यों ने देखा कि उनकी 14 वर्षीय लड़की को साँप ने काट (snake bite) लिया  है। प्राथमिक उपचार के लिए लड़की को कंडाघाट अस्पताल लाया गया जहाँ लड़की की गंभीर  हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उक्त लड़की को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहाँ इलाज के दौरान रात्रि को उस की मौत हो गई।
सेंज पँचायत के प्रधान दवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मृतक लड़की के परिवार वाले पिछले 12 सालों से कोटला गांव में रहते थे व खेती बाड़ी व दिहाड़ी लगाकर अपना गुजारा करते है। मृतक लड़की का  दाहसंस्कार  रविवार को कर दिया गया है।

News Archives

Latest News