14 फरवरी को विद्युत आपूति बाधित

Baddi + Doon Nalagarh Others

Dnewsnetwork

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 14 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता नालागढ़ मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 14 फरवरी, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे डाडी, खेडा, बागबनिया, ब्राहमण बेल्ली, नानोवाल, किरपालपुर, पीरस्थान एवं औद्योगिक इकाइयां राज इंडस्ट्री, दून वैली पब्लिक स्कूल, कंगारु, जेनिथ इंटरनेशनल, मुनिक्स, रीगल, रिया पैकर्स, सेंटीस फार्मा, क्रिसफ्लेक्सिपैक, लैमी टयूब, इओसिस रेमेडीज, एस.जी.एस. हर्बल्स, मेराकी इंटरप्राइजेज, प्रो फ्लेक्सी पैक, अम्मीश अस्पताल, विकास इंटरप्राइजेज आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News