13 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

10 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवम्बर, 2022 को प्रातः 07.30 बजे से दोहपर 01.30 बजे तक बरोटीवाला मार्केट, सांसीवाला, सब्जी मंडी, स्पैंगल लोक विहार, बरोटीवाला चौक, ट्रक यूनियन और 11 के.वी. बरोटीवाला 17 फीडर से जुड़ी सभी औद्योगिक इकाइयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता बरोटीवाला ने दी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

Latest News