13 अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

11 अगस्त। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अगस्त, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जनकारी आज यहां सहायक अभियंता नालागढ़ सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 13 अगस्त, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे मंझोली, लखनपुर, झिरा, मेसा टिब्बा, बेर्सन, गरजेवाल, तोरणवाल, मगनपुर तथा औद्योगिक इकाइयां शिवा इंटरनेशनल, सिनर्जी, वारपार, लोगो फार्मा, एग्री किंग, मैगब्रो, सी.बी. हेल्थकेयर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News