13 से 18 जुलाई तक मंडी जिला में मौसम खराब रहने का  पूर्वानुमान

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

13 जुलाई ।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला  द्वारा 13 से 18 जुलाई तक मंडी जिला के कई स्थानों पर वर्षा, तेज हवाएं एवं बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने इस अवधि के दौरान पर्यटकों तथा नागरिकों से आग्रह किया है कि उपरी/पहाड़ी भागों में जाने से परहेज करें एवं अपने घरांे में सुरक्षित स्थानों पर रहें।
उपायुक्त ने जिला के पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उन्होंने आग्रह किया कि आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक  जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 1905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News