DNN सोलन ब्यूरो
04 जनवरी। जिला सोलन में सोमवार को कोरोना वायरस के 28 पॉजिटिव मामले आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. गुप्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 388 सैम्पलों की जांच की गई। इन सैम्पलों में से 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 358 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि इन सैम्पलों में से सीआरआई कसौली में 54 सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 18 सैंपल पॉजिटिव व 36 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 332 सैम्पलों की जांच की गई। इन सैम्पलों में से 10 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 322 सैंपल नेगेटिव आए हैं। एमएमयू सोलन में भी 02 सैम्पलों की जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
सोमवार को आए कोरोना पॉजिटिव मामलों में 19 पुरुष और 09 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमें सोलन के 03, बद्दी के 14, नालागढ़ के 03, एमएमयू के 02, अर्की का 01, कंडाघाट के 04 व धर्मपुर से 01 मामला है। इनमें आईएलआई के 12, डायरेक्ट कांटेक्ट के 03, वालंटियर 12 व एसएआरआई कैटेगिरी का 01 मामला है।















