DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जुलाई 2018 को सोलन शहर के कथेड़ बाईपास तथा सब्जी मंडी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां बोर्ड के सहायक अभियंता विपुल कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति प्रात: 10.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस समय अवधि में आमजन से सहयोग की अपील की है।

















