12 लाख की पाइप चोरी मामले में 4 गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस को कुछ दिनों पहले शहर से चोरी हुई तकरीबन 12 लाख की पाइपों के मामले में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है । इसके अलावा एक ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है। जांच के बाद पुलिस ने पंचकूला चंडीगढ़ के कुछ कबाड़ियों को भी हिरासत में लिया है । एएसपी सोलन शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार सोलन शहर से कुछ दिनों पहले आईपीएच विभाग द्वारा बिछाई जा रही करीबन 100 पाइपे चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था । पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटना की रात मौका ए वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू की। इस दौरान पुलिस को वह ट्रक नंबर हासिल हुआ जिसमें भरकर पाइप ले जाई गई थी । इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और नतीजे पर पहुंची की पाइपे चोरी करने के बाद चंडीगढ़ पंचकूला क्षेत्र में बेची गई है। जांच के बाद पुलिस ने सोलन के एक स्थानीय व्यक्ति को भी मामले में हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि 3 लोगों ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया जिम में एक ट्रक चालक भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद पंचकूला व चंडीगढ़ के उनको कबाड़ियों को भी हिरासत में लिया है। जिन्होंने चोरी की पाइपे खरीदी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें कई खुलासे हो सकते हैं।

News Archives

Latest News