DNN पांवटा साहिब
04 मार्च। हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड की सीमा पर स्थित खोदरी माजरी के नजदीक डैम से किया 12 भैंसों का सफल बचाव अभियान किया गया।
आज प्रातः प्राप्त जानकारी अनुसार नेरवा निवासी नैक मोहम्मद पुत्र नूर आलम की 12 भैंसे खोदरी मांजरी डैम जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर एवं उत्तराखंड के जिला देहरादून के मध्य स्थित है। उक्त जानकारी अनुसार सभी भैंसें खोदरी माजरी के नजदीक डैम के समीप किन्ही कारण वश फंस गई थी, जिसकी स्थानीय निवासियों से जानकारी मिलने उपरांत प्रातः ही हिमाचल प्रदेश पुलिस, स्थानीय प्रशासन एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की आठवीं बटालियन, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के संयुक्त बचाव अभियान के दौरान सभी भैंसो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। अंतिम प्राप्त जानकारी अनुसार उन सभी को सुरक्षित उनके मालिक के हवाले कर दिया गया। किसी भी तरह की आपदाओं के लिए निशुल्क दूरभाष 1077, 112 एवं 100 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।














