DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अक्तूबर को 2018 को प्रात: 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक सोलन शहर सहित विभिन्न क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता सीएस चावला ने दी। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर को 132 केवी विद्युत केंद्र में आवश्यक रखरखाव एवं मुर मत कार्य के दृष्टिगत 33 केवी विद्युत उपकेंद्र कण्डाघाट, कथेड़, ओच्छघाट, कसौली तथा सिरमौर जिले के सराहां उपकेंद्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावति रहेगी।
इसके दृष्टिगत इन उपकेंद्रों के अधीन आने वाले सभी क्षेत्रो में प्रात: 10.00 से सांय 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्त बाधित होगी। उन्होंने कहा कि सुबाथू क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अप्रभावित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















