12 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Baddi + Doon Others Solan

Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 12 फरवरी, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने दी।
दीपक वर्मा ने कहा कि 12 फरवरी, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक भटोलीकलां, हिलटॉप, दसोमाजरा, भटोलीखुर्द, भौनीभटोली, यूनिकेम चौक, यूनिकेम-1, 2, 3, औद्योगिक क्षेत्र भटोलीकलां व इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News