DNN कसौली
11 अगस्त। विद्युत उपमंडल कसौली के अंतर्गत 33/11 केवी सब-स्टेशन गढ़खल (कसौली) पर आवश्यक मरम्मत के चलते 12 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बिजली आपुर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते सनावर, सनवारा, मंगोटीमोड़, कंडा रोड,नालवा, ईएसडी कसौली, पुलिस स्टेशन कसौली, मेन मार्किट कसौली, तहसील व कोर्ट परिसर, लाेअर व अप्पर माल, एयर फोर्स (यूनिट एक व दो),

मशोबरा, छटियान, स्लाटर हाउस, रोज कॉमन, डाक बंगलो, कसौली क्लब, दूरदर्शन परिसर, एमईएस एरिया, सेंट मैरी स्कूल कसौली, आरएंडटी विंग, खच्चरखाना, गरा गांव, कसौली गांव, कसौली बरूरी, मंझला मध्याणा, नाहरी, गोड़ती, थापल, कथेच, टोहाना, कोटबेजा, पाथरू, झांगड़, औडा, चड़ियार, किम्मुघाट, गढ़खल गांव, गढ़खल बाजार, नंदोह, गुसाण, दोची, शिल्ली-शिलोई, पानवा, खील गांव, बरगाई,

काफल का हाड़ा, जाबली, सूजी, व आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युर्त बोर्ड डिविजन परवाणू के अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि यदि 12 अगस्त को बारिश व मौसम खराब रहेगा तो 13 अगस्त को पावर कट लगाया जाएगा।















