12 अक्टूबर को पहुंचेंगे चंबा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

11 अक्टूबर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के चंबा प्रवास को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर 12 अक्टूबर (बुधवार) को सुबह 9 बजे चंबा परिधि गृह पहुंचेंगे ।

उपायुक्त डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे वर्चुअल माध्यम से ज़िला सोलन के हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल क्यारी बंगला का उद्घाटन करेंगे ।

इसके बाद मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के चंबा प्रवास को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे ।

मुख्यमंत्री 2.30 बजे ऊना के लिए रवाना होंगे ।

 

News Archives

Latest News