DNN मंडी
सरकाघाट की नरोला पंचायत के मटयारा मे वीरवार को सिचांई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी तथा सैनिक कल्याण मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने 114 लाख रुपये से मटयारा उठाऊ पेयजल योजना के नवीनीकरण का शिलान्यास तथा 100 लाख रुपये की लागत से बनने वाले निरिक्षण कुटीर का विधिवत भूमिपूजन किया| जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विकास के लिये वचनबद्ध है और इसी का नतीजा है कि सिचांई एवं जन स्वास्थ्य तथा बागवानी विभाग में सवा साल के भीतर ही लगभग 15 हजार करोड़ रुपये के वजट का प्रावधान कर दिया गया है और आने वाले चार सालों मे पूरे प्रदेश में चल रही पीने के पानी की कमी को 100 वर्षों तक के लिए खाका तैयार किया जा रहा है |
लोगों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये भी बागवानी के क्षेत्र मे 1688 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है जिससे हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्र को शामिलकिया गया हैजिसमें लोगों को अच्छी किस्म के फलदार पौधे कम से कम दामों मे उपलब्ध करवाये जायेंगे तथा सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जायेगी | जिसमे नई तकनीक तथा स्प्रींकलर सुविधा से सिचांई का प्रावधान किया जायेगा | जिसके लिये वर्षा के पानी को संग्रहित कर खेतों तक पहुंचाया जायेगा | उन्होने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि मटयारा कूहल को स्त्रोत से पानी को लिफ्ट कर तथा पाइपों के माध्यम से लोगों के खेतों तक पहुचायें | उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि सरकाघाट मे सैन्य अकादमी को भी मन्त्रिमण्डल मे मन्जुरी मिल चुकी है और जल्द ही इसे शुरू भी कर दिया जायेगा जिससे इस क्षेत्र के युवा वर्ग को सेना मे भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमे लड़कियों को भी प्रशिक्षण का प्रावधान रखा गया है |















