108 में हुआ बच्ची का जन्म

Arki Others

DNN दाड़लाघाट (आशीष)
दाड़लाघाट क्षेत्र के शालाघाट में 108 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारियों ने एक महिला का सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात को करीब 10.12 बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव सुनानी जिला बिलासपुर की एक महिला पूनम कुमारी अपनी निजी गाड़ी में शिमला ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई है, और उन्होंने 108 पर फोन किया।महिला की तबीयत अधिक बिगने पर एंबुलेंस में ही करवाया, प्रसव जिस पर दाड़लाघाट से 108 एंबुलेंस लेकर टेक्नीशियन सुशील स्याल और चालक अमित कुमार मौके पर पहुंचे और महिला की तबीयत अधिक खराब होने के कारण उच्च चिकित्सक डॉक्टर विजय के साथ संपर्क करके उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन महिला की हालत में सुधार न होने पर उन्होंने महिला का प्रसव वाहन में ही करवाने का निर्णय लिया। जिसके बाद उसका सफलतापूर्वक प्रसव शालाघाट में करवाया गया और महिला ने एक लड़की को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है और उनकी जान बचने में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। प्रसव के बाद उन्हें एफआरयू अर्की में भर्ती करवाया गया है। टेक्नीशियन सुशील स्याल ने बताया कि यह महिला थायरायड की मरीज थी जिसकी वजह से उसे जिला अस्पताल से शिमला के लिये रेफर किया था लेकिन उसकी तबीयत ज्यादा बिगडने की वजह से एम्बुलेंस में ही प्रसव करवाना पड़ा।

 

 

News Archives

Latest News