100 युवक व युवतियों को रोजगार पाने का मिलेगा मौका केंपस इंटरव्यू की तिथियां घोषित

Arki Baddi + Doon Nalagarh Others Solan

DNN सोलन
सोलन के बद्दी स्थित महावीर स्पिनिंग मिल्स में 100 पद भरे जाने हैं। इनको लेकर जिला के विभिन्न रोजगार कार्यालयों के माध्यम से केंपस इंटरव्यू आयोजित होने जा रहा है।

 

यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी मुकेश जांख्यान ने दी। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 18 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से इंटरव्यू रखे गए हैं।

 

इसी प्रकार उप रोजगार कार्यालय नालागढ़ में 20 नवंबर, उप रोजगार कार्यालय अर्की में 23 नवंबर व उप रोजगार कार्यालय बद्दी में 25 नवंबर को केंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। इच्छुक उम्मीदवार यहां पर पहुंचकर इंटरव्यू दे सकते हैं। स्क्रीन योगिता 10वीं व जमा दो रखी गई हैं इच्छुक उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज इंटरव्यू के दौरान साथ लाने होंगे।

News Archives

Latest News