100 पदों के लिए 16 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

12 अगस्त। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि मै. ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड, बद्दी, हि.प्र. द्वारा रेगुलर आई.टी.आई ऑपरेटर एवं प्रोडक्शन हेल्पर्स के 100 पदों को भरने हेतु 16 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बामटा बिलासपुर में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन पदों पर अभियार्थी का मासिक मानदेय ग्रॉस सी.टी.सी आईटीआई होल्डर्स को 12630 रुपये एवं 10वीं तथा 12वीं को ग्रॉस सी.टी.सी 11288 रुपये मानदेय दिया जायेगा। 18-35 आयुवर्ग के आईटीआई इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर, ऑटोमोबाइल एवं अन्य ट्रेड से पास उम्मीदवार एवं 10वीं तथा 12वीं पास उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 16 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संसथान बिलासपुर, बामटा बिलासपुर हि.प्र. पहुँच कर भाग ले सकते है।

News Archives

Latest News