DNN कुल्लू ब्यूरो
09 सितम्बर। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमंडल भुंतर संतोष कुमार शर्मा ने सूचित किया है कि 11 केवी फीडर दियार के आवश्यक रख-रखाब कार्य के चलते होम गार्ड क्षेत्र, शाढ़ाबाई, लोअर कलैहली, लोअर हाट, भाटग्रां, बगीचा, दियार, जरड़, नरैश, बशौणा, बाहमीनाला तथा इसके आस-पास के क्षेत्रों में 10 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।















