10 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Others Solan

DNN सोलन

7 जुलाई । हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 10 जुलाई, 2023 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 10 जुलाई, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से दोहपर 12.00 बजे तक तथा सांय 04.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक चम्बाघाट चैक, फोरेस्ट कालोनी, करोल विहार, डीआईसी, बेर गांव, बेर पानी, औद्योगिक क्षेत्र, कुलजा उद्योग, एनआरसीएम, बेर खास, दामकड़ी, जौणाजी, सेर चिराग, कोटला, मशीवर, दयारग बुखार, रोमी बस्सी, हदेची, शेरपा रिसोर्ट, बालूघाटी, बायला, चेंजर, शिल्ली, फशकना, अश्वनी खड्ड, रिडिधार, कनाह बजनाल एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News