DNN धर्मशाला
विजीलैंस एंड एंटी क्रप्शन की टीम ने एक पटवारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस बिमल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धपुरघाड़ निवासी महेश सिंह ने धर्मशाला कार्यालय में शिकायत की थी कि जमीनी बंटवारे को लेकर पटवारी पंकज शर्मा उनसे 20 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। जिसके के बाद उपमंडल जवाली के अन्तर्गत पटवार सर्किल बंडेरू के पटवारी को विजिलेंस धर्मशाला की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बाद में पटवारी 10 हजार रुपए में काम करने के लिए तैयार हो गया। एसपी विजिलेंस ने बताया कि राज्य एंड एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने इंस्पेक्टर देसराज, तुलसी राम के नेतृत्व में टीम गठित की तथा शिकायतकर्ता को पाउडर लगे 10 हजार के नोट दिए। मंगलवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने बन्डेरू पटवार सर्किल में पहुंचकर 10 हजार की नकदी पटवारी पंकज शर्मा को दी तो विजिलेंस की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसपी विजिलेंस बिमल गुप्ता ने बताया कि पटवारी की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार कर लिया है, जिसे बुधवार को धर्मशाला कोर्ट में पेश किया जाएगा।


















