10 से 12 नवंबर व 8 दिसंबर को शराब बिक्री प्रतिबन्धित 

Himachal News Others Una
DNN ऊना
8 नवंबर। विधानसभा चुनाव-2022 के मध्यनज़र जिला में मतदान से 48 घंटे पूर्व यानि 10 नवंबर को सायं 5 बजे से लेकर 12 नवंबर सायं 5 बजे तक अथवा मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने तक शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
 इस बारे जानकारी देते हुए जिलादंडाधिकारी एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि मतगणना वाले दिन यानि 8 दिसंबर को भी शराब की बिक्री पर पूर्णतया रोक रहेगी। इसके अलावा होटल, रेस्टोरंेट, क्लब व अन्य शराब की बिक्री करने वाले व्यवसायिक केन्द्रों पर भी शराब बेचने व परोसना प्रतिबन्धित होगा।
-0-

News Archives

Latest News