10 रोगियों में मिलेगी 10-10 हजार की दवाएं निशुल्क dnewsnetwork

Himachal News

DNN बद्दी
बद्दी स्थित सीएससी की रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस वर्ष टेस्ट के रेट न बढ़ाने का फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि लंबी दवा का प्रयोग करने वाले दस गरीब रोगियों को दस-दस हजार रुपये तक की दवाई मुफत उपलब्ध कराई जाएगी। अब इस वर्ष सीबीसी व अलिजा के टेस्ट भी बद्दी सीएचसी में होंगे रोगियों को अब इन टेस्टों के लिए निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए डेढ सौ रुपये शुल्क रखा गया है। जो जिला चिकित्सालय सोलन के बराबर है। बद्दी सीएचसी को इन टेस्टों की मशीने वर्धमान ग्रूप की ओर से दी गई है।

समिति से इस वर्ष 44 लाख 45 हजार रुपये का बजट रखा है। जिसमें सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान के अलावा टेस्टों से होने वाली आय शामिल है। पिछले वर्ष 14 लाख रुपये की आमदनी मात्र टेस्टों से हुई है। जबकि इन टेस्टों को करने के लिए मात्र दो से तीन लाख रुपये का खर्चा आया है। सीएचसी के एसएमओ डा. अनिल आरोड़ा ने बताया कि पिछले वर्ष 78 हजार रोगियों की जांच की है। जिमें दस हजार रोगी आपातकालीन चिक्तिसालय में पहुंचे थे। 11 हजार रोगी चिकित्सालय में भर्ती किए गए। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं के सभी उपचार व दवाईयां चिकित्सालय की ओर से निशुल्क की जाती है। महिला को अल्ट्रासाऊंड, टीकाकरण व अन्य दवाईयों तथा प्रसव के दौरान भी सभी उपचार निशुल्क किया गया। पिछले वर्ष 20 लाख रुपये गर्मवती महिलाओं के उपचार व प्रसव के दौरान खर्च किए गए है। हालांकि यह पैसा सरकार की ओर से रिफंड हो जाता है।

 


उन्होंने बताया कि अब सभी टेस्ट रोगियों के चिकित्सालय में ही होते है। ईसीजी के लिए दो मशीने उपलब्ध कराई गई है। रोगी कल्याण समिति के फंड से चिकित्सालय में दो चार कर्मी रखे गए है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 360 महिलाओं को प्रसव चिकित्सालय में कराई गई है। बैठक में चिकित्सालय की बिल्डिंग न बनने पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि पिछले चार माह में जमीन का नक्शा प्रदेश सरकार की ड्राईंग ब्रांच में घूम रहा है। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बिल्डिंग न होने से रोगियों को यहां पर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर पहले तीस बैड उसके बाद 50 और अब सौ बैड का चिकित्सालय करने की घोषणा तो कर दी है लेकिन अभी तक जमीन को लेकर फाइनल नहीं हो पाया है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके सरकार से जमीन का जल्द हल करने की मांग की है जिससे यहां पर समय रहते बिल्डिंग का निर्माण हो सके। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने चिकित्सालय पर्ची पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता को लेकर नारे लिखवाने का सुझाव दिया जिससे बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में एसडीएम प्रशांत देष्टा के अलावा डीएसपी खजाना राम, बीडीसी जगीर सिंह, व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण कौसल, गुरमैल चौधरी, एसईबीपीईओ संजीव पुरी, तहसील वैल्फेयर आफिसर विजय चौहान, लोनिवि के सहायक अभियंता नीरज पुरी, आईपीएच के जेई मुकेश कुमार, मानपुरा के पूर्व प्रधान देवराज ठाकुर, अमर चंद, स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ठाकुर, रणजीत कुमार, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष बीएस ठाकुर, डा. रमा जुल्का समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

News Archives

Latest News