10 जनवरी को होगें नगर पंचायत व नगर परिषद् के चुनाव, प्रदेश आदर्श आचार सहिंता लागू

Himachal News Shimla

DNN शिमला ब्यूरो 

 

17 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश में नगर पंचायत व नगर परिषद् के चुनाव 10 जनवरी को होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी  कर दी है। अधिसूचना के अनुसार चुनाव के लिए प्रत्याशी 24, 26 और 28 दिसंबर को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 29 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 दिसंबर को नामांकन वापसी का दिन तय किया गया है। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

24 दिसंबर तक पोलिंग बूथों की सूची जारी की जाएगी। 10 जवनरी, 2021 को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसके बाद तुरंत नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 12 जनवरी, 2021 तक पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने अधिसूचना जारी की है। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।

News Archives

Latest News