DNN सोलन
कर्फ्यू व लॉक डाउन के दौरान भी पुलिस में दर्ज होने वाले मामलों में कोई कमी नहीं हुई है। हालांकि इस दौरान जघन्य अपराध व वाहन दुर्घटना के मामले कम ही दर्ज हुए है, लेकिन नशा तस्करों व कफ्र्यू में घूमने वालों के खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज हुए है। वाहनों की आवाजाही समिति होने के चलते वाहन दुर्घटनाएं 1 महीने के अंदर बिल्कुल बंद हो गई है। 1 महीने में जिला में वाहन दुर्घटना का मात्र 1 मामला ही दर्ज हुआ है। हालांकि इस अवधि में पुलिस द्वारा दर्ज की जाने वाली एफआईआर की संख्या बढ़ी है और इस दौरान सबसे ज्यादा 86 मामले पुलिस ने लोगों के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन के दर्ज किए है। इसी प्रकार 10 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के दर्ज किए गए है। इस दौरान 20 मामले में अवैध शराब की बिक्री करने पर आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत दर्ज हुए है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों पर पूरी नजर रखे हुए है। लाक डाउन में अभी तक 10 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के दर्ज हुए है। जबकि 20 मामले अवैध शराब की ब्रिकी करने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस तस्करों पर नजर रखे हुए है।















