1 किलो 107 ग्राम चरस बरामद 2 गिरफ्तार

Crime Kullu

DNN कुल्लू
11 अगस्त। जिला कुल्लू में नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी में सवार 02 लोगों के पास से पुलिस ने 1 किलो 107 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार बंजार उपमंडल की पुलिस टीम ने बठाहड़ चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका जिसमें 2 युवक सवार थे। पुलिस ने जानकारी दी की तलाशी के दौरान कार से 1 किलो 107 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया की दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार व रविंद्र कुमार निवासी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही में जुट गई है।

News Archives

Latest News