1.20 ग्राम चिट्टे के साथ 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Chamba Crime

DNN चंबा।

जिला चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस की विशेष इकाई ने बालू पुल के पास गश्त /नाकाबन्दी के दौरान एक युवक के कब्जे से 1.20 ग्राम चिट्टा नशीला पदार्थ बरामद किया।
इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा अरूल कुमार ने बताया कि जब पुलिस विशेष इकाई ने बालू पुल समीप नाका लगाया था तो उस दौरान
मोहम्द शाहिद पुत्र अब्दुल क्यूंम गांव करेरी तहसील चुराह जिला चम्बा उम्र 30 वर्ष नामक युवक को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका गया। जिसकी तलाशी करने पर पुलिस दल ने उसके
कब्जे से कुल 1.20 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की । जिस पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में आगामी अन्वेषण जारी है।

News Archives

Latest News