DNN धर्मशाला
विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक जेई को 1 लाख रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। धर्मशाला नगर निगम में तैनात इस जेई पर आरोप है कि इसने नक्शा पास करने की एवज में 2 लाख की रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के अनुसार जेई जोगिंद्र कुमार को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने की है। बता दें कि विजिलेंस ने आरोपी जेई को उसके दफ्तर से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एक नक्शा पास करने की आवाज में यही नहीं 2 लाख की रिश्वत की मांग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।