1 महीने से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन
पुलिस को चकमा देकर फरार हुए चिट्टे के आरोपी को पुलिस ने करीब 1 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसके 2 अन्य साथ पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। आरोपी करीब 1 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसपी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि 21 अक्टूबर को चिट्टे के साथ पुलिस ने 2 युवकों को रणों के पास गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। पूछताछ के बाद पकड़े गए युवकों ने पुलिस को फरार युवक की पहचान बताई और इसी आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 1 महीने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रोहित उर्फ चिंगारी के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

WATCH VIDEO

News Archives

Latest News